पुरुषों की यौन शक्ति बढाती है ये स्मूदी

पुरुषों की यौन शक्ति बढाती है ये स्मूदी

सेहतराग टीम

आज के दौर में पुरुष काम-काज के सिलसिले काफी व्यस्त रहता है। ऐसे में समय उन्हें समय का आभाव रहता है और वह अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके अलावा वह कई प्रकार के नशे के आदी हो जाते हैं जैसे कि एल्कोहल का सेवन और धूम्रपान की लत आदि। इस वजह से उन्हें कई तरह शारीरिक समस्याएं भी होने लगती हैं। साथ ही पुरुषों की यौन शक्ति भी काफी कमजोर हो जाती है। यौन शक्ति के कमजोर होने के कारण वह अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ को भी अच्छी तरह से एंजॉय नहीं कर पाते हैं। इसका दुष्प्रभाव शरीर के सभी अंगों पर पड़ता है।  हालांकि इस तरह की सही खान-पान से इस समस्या को दूर किया जा है। ऐसे ही आज एक खास प्रकार की स्मूदी के बारे में बताएंगे जिसका सेवन करके इस कमी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में कि यह कैसे तैयार की जाती है और इसका फायदा कैसे ले सकते हैं?

पढ़ें- Corona Virus: फिलहाल सेक्स संबंध बनाना सुरक्षित है या नहीं, कब बनाना होगा सही?

क्या फायदा मिलता है?

इस स्मूदी का सेवन करने से पुरुषों की पौरुष शक्ति बढ़ती है। खासतौर पर इसके सेवन से पुरुषों में पाए जानें वाले टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की संख्या बढ़ने लगती है। हम आपको बता दें कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। एक पुरुष का शारीरिक विकास, मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक क्षमता का प्रभावित होना इसी हार्मोन पर निर्भर करता है। इसकी कमी से पुरुषों को कई तरह की समस्याएं होने लगती है, जैसे कि उनकी प्रजनन शक्ति कमजोर हो जाती है और उनके सिर और चेहरे के बाल भी ठीक प्रकार से नहीं निकलते हैं।    

दूध, पीनट बटर और बादाम से बनती है ये स्मूदी:

बादाम में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बूस्ट करने का गुण पाया जाता है और इसके साथ-साथ इस स्मूदी को बनाने के लिए तैयार की जाने वाली सामग्री जैसे कि दूध और पीनट बटर में भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बनाने के लिए काफी मदद कर सकता है। ये टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करते हैं। इनमें कई प्रकार के ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी बॉडी बिल्डिंग में तो मदद करते ही हैं, इसके साथ-साथ यह पौरुष शक्ति को भी मजबूत बनाने में काम आते हैं। पीनट बटर में जिंक की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। यह एक ऐसा मिनरल है जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने का कार्य करता है। इसलिए इस स्मूदी को तैयार करने में पीनट बटर का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

सामग्री 1 गिलास के लिए:

  • 7-8 बादाम
  • 1 गिलास दूध
  • 2 चम्मच पीनट बटर

पढ़ें- बेहतर सेक्स लाइफ के लिए डाइट कैसी होनी चाहिए?

बनाने की विधि:

सबसे पहले बादाम को ग्राइंडर में बारीक पीस लें। इसमें ऊपर से दूध डालें और कम से कम 3 मिनट तक ग्राइंडर को चलाएं। अब इसमें पीनट बटर मिलाएं और 4-5 मिनट तक ग्राइंडर को अच्छी तरह चलाएं ताकि यह बेहतरीन स्मूदी बन सके। अब इसे गिलास में निकालें और इसका सेवन करें। आप इस स्मूदी को हफ्ते में तीन से चार बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

कहीं आप कॉन्डम यूज करते समय ये गलतियां तो नहीं कर रहे हैं?

अधिकतर पुरुषों में हो रही है टेस्टोस्टेरोन की कमी, एक्सपर्ट ने एक्सरसाइज को बताया बेस्ट इलाज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।